फंदा, अमलाहा और भोरासा टोल प्लाजा पर महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा शुरू

सीहोर। देवास-भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड और वर्टिस फाउंडेशन की सीएसआर प्रबंधन टीम ने महिलाओं की गरिमा, सम्मान और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की है. फंदा, अमलाहा एवं भोरासा टोल प्लाजा के सार्वजनिक महिला शौचालयों में सेनेट्री पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा शुरू कर दी गई है.आवश्यकता पडऩे पर महिलाएं मात्र 1 का सिक्का डालकर आसानी से सेनेट्री पैड प्राप्त कर सकेंगी. यह जनहितकारी पहल डीजीएम परियोजना अजय मिश्रा के मार्गदर्शन तथा समाजसेवी संजु मालवीय की उपस्थिति में प्रारंभ की गई.

Next Post

मानसून तैयारियों की समीक्षा, संबंधित एजेंसियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Sat Jul 18 , 2026
पटना, 18 जुलाई (वार्ता) मानसून के दौरान विभिन्न एजेंसियों द्वारा पटना नगर निगम क्षेत्र में कार्य किये जा रहे हैं। इस क्रम में कुछ स्थलों पर सड़क की खुदाई की जा रही है जिससे न केवल जलजमाव की संभावना है बल्कि दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है। आम जन […]

You May Like