पांढुरना: नवागत जिला पुलिस अधीक्षक से आज नपा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े के नेतृत्व में पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा भेट कर नगर की यातायात व्यवस्था बनाने के साथ ही बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने पुलिस कर्मियों से पूरी मुस्तैदी के साथ रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है ।नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े के नेतृत्व में मंगलवार को नपा पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला पुलिस कार्यालय पहुंचकर नवागत जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाशचंद्र परिहार से भेट कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेट करते हुए उनका स्वागत किया,साथ ही नगर जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने के लिए नगर के तीन शेर चौक,अंबिका चौक,डा.सिंघवी के चिकित्सालय के पास वाली पुलिया,पंचशील चौक,जय स्तंभ चौक,समता कॉलेज के पास विशेष रूप से यातायात व्यवस्था बनाने की मांग की है।
इस दौरान नपा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े द्वारा बीते कुछ महीनों पूर्व नगर के रिहायशी क्षेत्र में हुई चोरी,लूट की घटनाओं से नगर वासियों में दहशत का माहौल होने के संदर्भ में बताते हुए नगर वासियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ रात्रि गश्त कराने की भी मांग की है। इस दौरान नपा अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी नवागत जिला पुलिस अधीक्षक से विस्तार से चर्चा की,इस दौरान नपा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े,पूर्व नपा उपाध्यक्ष प्रशांत दाढ़े,सभापति प्रदीप जुननकर,मंदन भांगे,महेंद्र घोड़े, पार्षद प्रदीप कामदार,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष नरेश कलंबे,भाजपा नेता गोलु कोरडे,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।प्रतिनिधि मंडल की बातों को जिला पुलिस अधीक्षक श्री परिहार द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनते हुए मांग पूरा कराने का आश्वासन दिया ।
