सीहोर। बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को उड़ान नामक शिक्षण पुस्तक का वितरण किया गया. वार्ड 25 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 90 में उड़ान पुस्तक और खिलौनों का वितरण किया. यह बुक आयुषी स्वामी ने अपने स्वर्गीय पिता और जिले के खेल अधिकारी रह चुके आनंद स्वामी की स्मृति को समर्पित की. इस बुक में बच्चों की सीखने की क्षमता, रुचि और समझ को विकसित करने आकर्षक गतिविधियां हैं. हर गतिविधि ऐसी है कि बच्चे पढ़ाई को बोझ नहीं, बल्कि एक मनोरंजक खेल की तरह महसूस करें. इस पुस्तक की विशेषता यह है कि बच्चे इसे घर ले जाकर अपने माता-पिता के साथ भी अभ्यास कर सकेंगे.
