अखाई घाट के पास सूखे कुएं में गिरी बोलेरो, रस्सियों के सहारे बचाई तीन जिंदगी

शिवपुरी:जिले के बदरवास कस्बे के पास मौजूद अखाई घाट के पास देर रात एक बोलेरो वाहन सूखे कुएं में जा गिरा। घटना की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के साथ रेस्क्यू कर सभी लोगों को बाहर निकाला। वाहन में सवार 3 लोग घायल हुए है, जिनको इलाज के लिए बदरवास अस्पताल लाया गया है। वाहन अभी भी कुएं में ही पड़ा हुआ है। यह सभी लोग अशोकनगर से शिवपुरी आ रहे थे, तब यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी के फिजिकल निवासी सचिन पुत्र सतीश बाथम, वंदना आदिवासी व केशव यादव किसी काम से अशोकनगर एक बोलेरो वाहन में सवार होकर गए थे। यह लोग देर रात अशोकनगर से वापस आ रहे थे। जैसे ही यह लोग अशोकनगर के नई सराय थाना क्षेत्र के अखाई घाट के पास पहुंचे तो वाहन अनियंत्रित होकर रोड किनारे एक सूखे कुएं में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार तीनों लोगों को मामूली चोटें आई है। थाना बदरवास से डायल 112 मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के साथ रस्सी से रेस्क्यू कर तीनों लोगों को कुएं में से बाहर निकाला और बदरवास अस्पताल लेकर आए हैं।

Next Post

मुरार से 22 लाख की ज्वेलरी गायब, कार से गिरा पाउच 2 महिलायें उठाकर ले गयी

Tue Apr 21 , 2026
ग्वालियर: मुरार के सदर बाजार में ज्वेलरी से भरा पाउच गायब हो गया। घटना उस वक्त हुई जब प्रोजेक्ट इंजीनियर के घर शादी का माहौल था। परिवार नई बहू के लिये गहनों का बॉक्स खरीदने बाजार पहुंचा था। इसी बची कार से उतरते वक्त ज्वेलरी से भरा पाउच दूल्हे की […]

You May Like