सिंगरौली विकास की तैयारी: बस स्टैंड के लिए बनेगी DPR, स्टेडियम की होगी मरम्मत और लगेंगे LED स्क्रीन

सिंगरौली: नगर पालिक निगम आयुक्त सविता प्रधान ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित कर जनहित एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में धीमी गति से चल रहे कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशित किया।आयुक्त ने मानसून को देखते हुए वृक्षारोपण कार्य जुलाई माह के अंत तक पूर्ण करने एवं सभी उपयंत्रियों को अपने-अपने वार्डों में पौधरोपण के लिए स्थल चिन्हांकन करने तथा जल स्रोतों के आसपास प्राथमिकता से वृक्षारोपण कराने के निर्देशित किया।

वहीं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने सफाईकर्मियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में कार्य करने तथा स्वच्छता कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देशित किया। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाएं।बैठक में नगर निगम भवन मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने, शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने, बस स्टैंड विकास के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देशित किया।

चूनकुमारी स्टेडियम की मरम्मत एवं रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए, जिससे स्टेडियम नागरिकों और खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित स्थान बना रहे। इसके अलावा मल्हार पार्क स्थित लाइब्रेरी में 5 कंप्यूटर स्थापित करने के निर्देशित किया। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनशिकायत, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देशित किया। बैठक के दौरान सहायक आयुक्त ज्योति सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी बीजी चतुर्वेदी, सहायक आयुक्त एचएम श्रीवास्तव, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, दिनेश तिवारी, डीके सिंह सहित उपयंत्री मौजूद रहे।

Next Post

ब्लॉक के कारण 6 ट्रेनें निरस्त, 34 डायवर्ट

Wed Jun 24 , 2026
ग्वालियर: रेलवे के अनुसार 10 से 21 जुलाई के बीच 6 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी, जबकि 12 से 20 जुलाई के बीच 34 ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे। इसकी वजह ललितपुर स्टेशन पर 1 जुलाई से 1 अगस्त तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, इंटरलॉकिंग और पोस्ट इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। […]

You May Like