क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि जमा करने के नाम पर ग्राहकों से धोखाधड़ी

इंदौर. क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि जमा कराने का भरोसा देकर ग्राहकों से उनके दूसरे क्रेडिट कार्ड हासिल किए और फिर उनकी पूरी लिमिट का इस्तेमाल कर लिया. इसके बाद कार्ड से खर्च की गई राशि भी जमा नहीं की. नंदानगर में ज्वेलर्स और गारमेंट्स दुकान संचालित करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है.
आरोपियों भूरालाल मोहने और विजय मोहने की नंदानगर मेन रोड पर विजय गारमेंट्स एवं विजय ज्वेलर्स नाम से दुकानें हैं. दोनों दुकान पर आने वाले ग्राहकों को उनके क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि जमा करने का भरोसा देते थे. इस दौरान वे ग्राहकों से दूसरे क्रेडिट कार्ड भी ले लेते थे और फिर उन कार्डों का खुद इस्तेमाल कर उनकी लिमिट खर्च कर देते थे. इसके बाद ग्राहकों के कार्ड से खर्च की गई राशि जमा नहीं करते थे.

इस तरह ग्राहकों को विश्वास में लेकर उनके साथ आर्थिक धोखाधड़ी की जाती रही. मामले में शिकायत की जांच के बाद पुलिस उपनिरीक्षक दीपक जामोद की रिपोर्ट पर परदेशीपुरा पुलिस ने भूरालाल और विजय मोहने के खिलाफ केस दर्ज किया है. शिकायत में शुभम टांक सहित अन्य पीड़ितों का उल्लेख है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

करोड़ों का बस स्टैण्ड बना खंडहर, अब मवेशियों का बसेरा !

Sat Nov 14 , 2026
चुरहट (सीधी ) करोड़ों का बस स्टैंड खंडहर बना है, अब मवेशियों का बसेरा होने लगा है। नगर पंचायत परिषद चुरहट का न्यू इंदिरा गांधी बस स्टैण्ड एवं शापिंग काम्प्लेक्स सिस्टम की बेरुखी से 33 साल बाद भी बदहाल हालत में है।इस भव्य बस स्टैण्ड का शिलान्यास 10 जनवरी 1990 […]

You May Like