भिंड में सांसद, कलेक्टर और एसपी ने किया योगाभ्यास, सांसद बोलीं- नियमित योग से रोगों का नाश

भिंड: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद संध्या राय, कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बड़ी संख्या में मौजूद आम जनता के साथ योग किया।सांसद संध्या राय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित रूप से योग करने से अनेक रोगों का नाश होता है।

उन्होंने योग को केवल शारीरिक व्यायाम न मानकर मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का सशक्त माध्यम बताया।विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, मयूरासन, प्रणामासन, भुजंगासन, अष्टांग नमस्कार और दंडासन जैसे विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया।इस आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया समेत कई प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली विद्यार्थी और नागरिक शामिल रहे।

Next Post

योग दिवस पर इंदौर पुलिस लाइन में दिखा अनुशासन और उत्साह

Sun Jun 21 , 2026
इंदौर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार सुबह डीआरपी लाइन में इंदौर पुलिस का अनुशासन और फिटनेस एक साथ नजर आया. पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान खुले मैदान में एकसाथ योग करते दिखे.सुबह तय समय पर शुरू हुए कार्यक्रम में अलग अलग इकाइयों से […]

You May Like