ग्वालियर:श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर सार्वजनिक न्यास के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की प्रथम बैठक श्री नटराज सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में न्यासी महेश मुदगल, राजेश ऐरन अध्यक्ष, नवीन गर्ग उपाध्यक्ष, राजकुमार महेश्वरी सचिव, कृष्ण बिहारी गोयल कोषाध्यक्ष, निशांत सिंघल सूचना सचिव, मार्गदर्शक व्यवस्थापक राजकुमार गोयल उपव्यवस्थापक प्रदीप बंसल की सहमति से तय किया गया कि महादेव मंदिर के द्वार जो अभी शाम के वक्त 5:00 बजे खुलते थे, उनको अब 4:00 बजे से खोल दिया जाएगा
जिससे कि भक्तगण पूर्ण सुविधा के साथ मंदिर प्रांगण में आकर दर्शन कर सकेंगे। साथ ही शरद उत्सव का महोत्सव 26 अक्टूबर को सोमवार को मनाने का तय किया गया जिसमें मंदिर पर साफ सफाई एवं मंदिर पर लाइटिंग व्यवस्था और खीर प्रसादी वितरण व्यवस्था के लिए सदस्यों को नियुक्त किया गया। सभी दानदाता मंदिर पर उत्सव में सहयोग करना चाहे वहां लगे स्टॉल पर अपना दान देकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं ऐसी व्यवस्था मंदिर पर की गई है।
