सिंगरौली : बैढ़न जनपद पंचायत क्षेत्र के तियरा में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्यमंत्री राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर गौरव बैनल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिपं उपाध्यक्ष अर्चना सिंह तथा जिपं सीईओ संघप्रिय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।शिविर को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं वंचित वर्गों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। शिविर में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा सभी नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ सरलता एवं पारदर्शिता के साथ मिले। इस दौरान विभागो के प्रमुख मौजूद रहे।
