जनपद अध्यक्ष के खिलाफ फिर अविश्वास का प्रस्ताव

सतना :जिले की जनपद पंचायत रामपुर बाघेलान में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जनपद अध्यक्ष रावेंद्र सिंह छोटू के खिलाफ एक साल के भीतर यह दूसरा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। 25 में से 10 जनपद सदस्यों ने इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस को नोटिस सौंपा है। इन आरोपों के बाद अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट गहरा गया है।

अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले जनपद सदस्यों का आरोप है कि अध्यक्ष द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि आवंटन में भारी अनियमितताएं की जा रही हैं। उनका कहना है कि जनपद क्षेत्र के विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और कई मामलों में पक्षपातपूर्ण तरीके से निर्णय लिए गए हैं।बैठकें नहीं बुलाने का आरोप लगाया सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया है कि जनपद पंचायत की नियमित बैठकें नहीं बुलाई जाती हैं। इससे जनप्रतिनिधियों को अपनी बात रखने और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा करने का अवसर नहीं मिल पाता।

उनका यह भी कहना है कि बैठकों में उनके द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जाता और उन्हें नजरअंदाज किया जाता है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया कमजोर पड़ रही है।कलेक्टर को सौंपे गए अविश्वास प्रस्ताव पर जनपद सदस्य प्रशांत सिंह बघेल, इंदु सिंह, आशालता सिंह, नेहा सिंह, सुलोचना सिंह, प्रतिभा सिंह, बेला सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामबाई रावत और सुखिनंद चौधरी के हस्ताक्षर हैं।अविश्वास प्रस्ताव का यह है नियम नियमों के अनुसार, जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए एक तिहाई सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होती है। 25 सदस्यों वाली इस जनपद में 10 सदस्यों ने हस्ताक्षर कर कलेक्टर को नोटिस दिया है, जो इस शर्त को पूरा करता है। अविश्वास प्रस्ताव के मतदान के समय इसे पारित कराने के लिए दो तिहाई सदस्यों का अध्यक्ष के खिलाफ मतदान करना अनिवार्य होगा।

Next Post

अपने बच्चों का करें उत्साहवर्धन: राय

Tue Jun 23 , 2026
सीहोर। निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी अखिलेश राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. श्री राय ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लें व बच्चों का उत्साहवर्धन करें. बच्चों के आत्मविश्वास व समग्र विकास के लिए माता-पिता की उपस्थिति और […]

You May Like