सीहोर। निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी अखिलेश राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
श्री राय ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लें व बच्चों का उत्साहवर्धन करें. बच्चों के आत्मविश्वास व समग्र विकास के लिए माता-पिता की उपस्थिति और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. यदि माता-पिता अपने कुछ सपनों को पूरा नहीं कर पाए हैं, तो वे अपने बच्चों का सही मार्गदर्शन कर उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कहा कि केवल विद्यालय पर निर्भर रहने के बजाय अभिभावकों को घर पर भी बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन एवं अन्य गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए. अभिभावकों को नियमित पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग में भाग लेने की सलाह देते हुए कहा कि इससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगतिकी सही जानकारी मिलती है.
