
ग्वालियर। ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान ने बताया कि भारी बारिश के चलते ग्वालियर में कल 30 जुलाई तक की छुट्टी घोषित की गई है। आगे की स्थिति जैसी होगी, तय किया जाएगा। उधर गुना जिला कलेक्टर किशोर कान्याल ने अतिवर्षा को देखते हुये कक्षा एक से 12 वीं तक के छात्र छात्राओं की छुटटी घोषित कर दी है। गुना कलेक्टर किशोर कान्याल ने बताया कि गुना जिले में बारिश का प्रकोप ज्यादा है और लगातार बारिश जारी है इससे जिले के शहर व गांवों में जल भराव की स्थिति पैदा हो रही है। में स्वयं भ्रमण पर हूं। बारिश से कोई हादसा ना हो इस कारण पूरी टीमों को अलर्ट कर दिया गया है और बच्चों की परेशानी देखते हुये पूरे जिले में तीन दिन की छुटटी घोषित कर दी गई है। छुटटी एक अगस्त तक रहेगी। इसके बाद बारिश का हाल देखते हुये आगे की रणनीति तय की जाएगी।
