बारिश से उभरी ड्रेनेज सिस्टम की खामियां, अतिक्रमण बना मुख्य कारण

विदिशा। सोमवार से मंगलवार तक हुई तेज बारिश ने शहर की ड्रेनेज व्यवस्था की खामियों और अतिक्रमण की गंभीर स्थिति को उजागर कर दिया.शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे घरों, दुकानों और सड़कों पर पानी भर गया. खास बात यह रही कि पानी अब निचली बस्तियों तक सीमित न रहकर मुख्य बाजारों तक पहुंच गया. कई प्रमुख नालों पर अतिक्रमण कर मकान बना दिए गए हैं, जिससे पानी की निकासी बाधित हो गई है.

नगर के पुराने और मुख्य नाले लोहंगी, बरईपुरा, रीठा फाटक, वैशाली नगर, इंदिरा कंपलेक्स और डंडापुरा पर या तो अतिक्रमण है या उनकी दिशा मोड़ दी गई है. वैशाली नगर में तो आधे शहर का पानी 2 फीट के पाइप से गुज़रता है, जिससे कॉलोनियों में पानी भर जाता है.

पटरी पार क्षेत्र जैसे करैयाखेड़ा रोड, बंटी नगर और एसएटीआई कॉलेज के आसपास भी नालों की सफाई नहीं होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है. नालों के ऊपर मकान बन जाने से नियमित सफाई नहीं हो पा रही और प्रशासन वोट बैंक के डर से कार्यवाही नहीं कर पा रहा.शहर की जल निकासी व्यवस्था पुनः समीक्षा और ठोस कार्यवाही की मांग कर रही है.

Next Post

फसलों के लिए वरदान बारिश से अब संकट, जलमग्न फसलों को लेकर चिंतित किसान

Tue Jul 29 , 2025
ब्यावरा।फसलों के लिए बारिश का होना जरुरी है, बारिश फसलों के लिए वरदान है किंतु विगत दिवस से हो रही लगातार बारिश से अब फसलों पर संकट आ खड़ा हुआ है. खेतों में फसलें जलमग्न होने लगी है. विदित है कि विगत दिवस से बारिश का क्रम बराबर जारी है. […]

You May Like