जापान में साल के अंत की छुट्टियों के दौरान खराब मौसम ने बड़ा हादसा करा दिया। भीषण बर्फबारी के बीच एक एक्सप्रेसवे पर दर्जनों गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई इस हादसे में…
जापान में खराब मौसम एक बार फिर लोगों के लिए जानलेवा साबित हुआ है। साल खत्म होने से पहले शुरू हुई छुट्टियों के बीच देश में बर्फबारी ने यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। इसी बीच जापान के एक प्रमुख हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।
यह दुर्घटना जापान की राजधानी टोक्यो से करीब 160 किलोमीटर दूर गुन्मा प्रांत में स्थित कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर हुई। जापान पुलिस के अनुसार, बर्फबारी के कारण सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई थी। छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में लोग एक साथ यात्रा पर निकल पड़े थे, जिससे एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
