बांदकपुर मंदिर प्रबंधक ने माना कि बहुत धीमी गति से कोरिडोर निर्माण कार्य हो रहा है। कोरिडोर में निर्मित गौशाला को बताया अव्यवस्थित

श्री जागेश्वर धाम बांदकपुर में एक वर्ष से भी अधिक का समय कॉरिडोर निर्माण कार्य चलते हो गया है। लेकिन अब तक बहुत थोड़ा निर्माण ही संभव हो पाया है।आम जनमानस को न नक्शे की स्पष्ट जानकारी है। न निर्माण विस्तार संबंधी कोई जानकारी।केवल इतना पता है।की 100 करोड़ की राशि से पांच चरणों में कार्य होना प्रस्तावित है।एक साल से अधिक का समय बीत गया लेकिन पहले चरण का कार्य ही पूरा नहीं हो पाया है। बीते दिनों जिले भर से हिंदू समाज ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री एवं पर्यटन संस्कृति मंत्री के नाम एक ज्ञापन भी दिया था।जिसमें कार्य की गति गुणवत्ता मजबूती विस्तार सहित निर्माण में बाधक बने अतिक्रमण को हटाने का विषय रखा है। इन सबके बीच बांदकपुर मंदिर ट्रस्ट कमेटी भी सार्वजनिक रूप से ज्यादा कुछ कहने से बच रही है। जो विषय मंदिर ट्रस्ट कमेटी को सरकार के सामने उठाने चाहिए वह विषय आम श्रद्धालुजन भक्तजन उठा रहे हैं।मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों के क्या विचार हैं क्या नीति है। कॉरिडोर निर्माण की समय सीमा,कार्य की गुणवत्ता, निर्माण के नक्शे,विस्तार,अतिक्रमण हटाने आदि को लेकर आम श्रद्धालुजन को कुछ मालूम ही नहीं।सोमवार को राम गौतम ने बांदकपुर मंदिर ट्रस्ट कमेटी के प्रबंधक राम कृपाल पाठक एवं उप प्रबंधक केदार दुबे से मंदिर कार्यालय में जाकर भेंट की ।जिस पर प्रबंधक ने मंदिर ट्रस्ट कमेटी का पक्ष रखा। प्रबंधक ने बताया कि कॉरिडोर निर्माण का कार्य बहुत ही धीमी गति से हो रहा। यह बात तो उन्होंने स्वीकार्य की है कि पर्याप्त खाली जगह नहीं है। जहां मंदिर के सामने आसपास अतिक्रमण है तो पीछे मंदिर के अनेक भवन बने हैं।जिनको हटाने एक साल से चर्चा चल रही लेकिन हटाए जाने वाले भवनों की जगह कोई भी विकल्पिक भवन कमेटी को नहीं मिले है। कमेटी संस्कृत विद्यालय,कार्यालय,भोजन शाला,आदि भवनों को अभी हटाने के पक्ष में नहीं है।जिससे कार्य में देरी हो रही। प्रबंधक ने माना कोरिडोर में जो गौशाला बनी है वो बहुत छोटी है।लगभग 50 गौवंश के लिए है। जो अव्यवस्थित भी है।पुरानी गौशाला 150,200 गौवंश की क्षमता की है। जिसको एक चौथाई कर दिया है।राम गौतम ने मंदिर ट्रस्ट कमेटी प्रबंधक एवं मंदिर ट्रस्ट कमेटी से सार्वजनिक बात रखने के लिए आग्रह किया है। कोरिडोर निर्माण एवं अनेक विषयों पर अब हजारों लाखों भक्तों, श्रद्धालुओं, धर्म प्रेमियों की नजर है।

Next Post

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आमंत्रण पर सेवा दल के राष्ट्रीय अधिवेशन में 22 जुलाई को दिल्ली प्रस्थान करेंगे एड. वीरेंद्र दवे

Mon Jul 20 , 2026
दमोह. एड.श्री वीरेंद्र दवे अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के अधिवेशन में तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली आमंत्रित किए गए हैं श्री वीरेंद्र दवे के द्वारा जानकारी दी गई है की अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर आयोजित अधिवेशन में राष्ट्रीय स्तर […]

You May Like