श्रीनगर से हवाई किरायों में वृद्धि पर नागर विमानन मंत्रालय सख्त

श्रीनगर से हवाई किरायों में वृद्धि पर नागर विमानन मंत्रालय सख्त

नयी दिल्ली,23 अप्रैल (वार्ता) जम्मू कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पर्यटकों के एकाएक वापस लौटने की कवायद के बीच श्रीनगर से विभिन्न शहरों के लिए उड़ानों के किरायों में अत्यधिक वृद्धि होने और हवाईअड्डे पर भीड़ जमा होने के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि वे श्रीनगर से उड़ानों की संख्या बढ़ाएं और किरायों को सामान्य स्तर पर बनाये रखने के साथ रद्दीकरण और पुनर्निर्धारण शुल्क माफ करने की दिशा में समुचित कदम उठायें।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने स्वयं मोर्चा संभाला है और व्यक्तिगत रूप से गृह मंत्री अमित शाह से बात की और संबंधित अधिकारियों के साथ निकट समन्वय बनाए रखते हुए स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। तत्काल राहत उपायों के रूप में, श्रीनगर से चार विशेष उड़ानें- दो दिल्ली और दो मुंबई के लिए व्यवस्था की गई है, साथ ही इसके बाद की निकासी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त उड़ानों को तैयार रखा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री नायडू ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ एक तत्काल बैठक बुलायी है और उन्हें किरायों में बढ़ोतरी के खिलाफ सख्त निर्देश जारी करते हुए एयरलाइनों को नियमित किराया स्तर बनाए रखने को कहा गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस संवेदनशील समय के दौरान किसी भी यात्री पर बोझ न पड़े।इसके अलावा नागरिक उड्डयन मंत्री ने सभी एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि वे राज्य सरकारों और स्थानीय प्राधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए, मृतक व्यक्तियों के पार्थिव शरीर को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

इसबीच नागर विमानन महानिदेशालय ने एक परिपत्र जारी किया है जिसमें श्रीनगर से देश के अन्य शहरों तक कनेक्टिविटी के मुद्दे पर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किये गये हैं। परिपत्र में कहा गया है, “पहलगाम में हुई घटना के बाद, अपने घर लौटने के इच्छुक पर्यटकों की ओर से अप्रत्याशित मांग की गई है। इस संबंध में, एयरलाइनों को सलाह दी जाती है कि वे बढ़ती मांग के जवाब में उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए त्वरित कार्रवाई करें और साथ ही श्रीनगर से भारत भर के विभिन्न गंतव्यों तक निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें, जिससे फंसे हुए पर्यटकों को निकालने में सुविधा हो।”

परिपत्र में कहा गया कि एयरलाइनों से यह भी अनुरोध किया जाता है कि वे रद्दीकरण और पुनर्निर्धारण शुल्क माफ करने पर विचार करें और इस कठिन समय के दौरान अप्रत्याशित परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करने वाले पर्यटकों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करें।

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि मंत्रालय पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

पहलगाम हमले पर कांग्रेस ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की आपात बैठक

Wed Apr 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादी हमले के मद्देनजर पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की गुरुवार को आपात बैठक बुलाई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया “पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।