जयपुर, (वार्ता) सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 48वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स का सामना यू मुंबा से हुआ। निर्धारित समय तक 38-38 से टाई रहने के बाद मैच टाईब्रेकर में गया, जिसमें मेजबान जयपुर ने 6-4 के अंतर से बाजी मार ली।
यह मैच वापसी के लिए जाना जाएगा। मुंबा एक समय 10 अंक से पीछे चल रहे थे और फिर उसने वापसी करते हुए न सिर्फ स्कोर बराबर किया बल्कि 10 अंक की लीड बना ली लेकिन फिर जयपुर ने शानदार वापसी करते हुए मैच को टाई करा लिया। मुंबा के लिए संदीप ने 14 अंक के साथ अपना श्रेष्ठ खेल दिखाया जबकि जयपुर के लिए
नितिन धनखड़ (14) ने सुपर-10 लगाया।
टाईब्रेकर में जयपुर पिंक पैंथर्स ने यू मुंबा को हराया, जीत की पटरी पर लौटे
