मल्होत्रा ने सत्य निकेतन हादसे पर जताया दुख

नयी दिल्ली 06 सितम्बर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने राजधानी के सत्य निकेतन में हुई इमारत ढहने की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा है कि केन्द्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं और उनकी हरसंभव सहायता करेंगे।

श्री मल्होत्रा ने कहा कि अभी दुर्घटना के समय हमारी पहली वरीयता मलवे में दबे हुए लोगों को निकालकर उपचार के लिए ले जाना है और उसके तुरंत बाद दुर्घटना की जांच होगी। यह एक संकरी इमारत थी और हादसे का कारण समझना जरूरी है।

 

Next Post

पत्नी नहीं लौटी तो पति ने लगाई फांसी

Sun Sep 6 , 2026
उज्जैन। मायके गई पत्नी वापस नहीं लौटी को पति ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि धोबी गली में रहने वाले योगेश पिता महेश लश्करी 40 साल ने घर में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा ली है। सूचना मिलने […]

You May Like