वंदे मातरम गीत के 150 साल पूरे होने पर आज भाजपा करेगी वंदेमातरम गायन उत्सव

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाएगी। वंदे मातरम गीत के 150 साल पूरे होने पर आज 7 नवंबर को महारानी लक्ष्मीबाई समाधि पर वंदेमातरम उत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया होंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने दी। राजौरिया ने बताया कि वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ ग्वालियर समेत देशभर में वंदेमातरम गायन के कार्यक्रम आयोजन होंगे। इसी तारतम्य में ग्वालियर में 7 नवंबर को पूर्वान्ह में महारानी लक्ष्मीबाई समाधि पर वंदेमातरम गायन का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में बालक बालिकाओं द्वारा वंदेमातरम गायन म्यूजिकल वाद्ययंत्रों से किया जाएगा। वहीं इस मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भी वंदेमातरम गायन किया जावेगा। उन्होंने भाजपा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वंदेमातरम गायन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

Next Post

बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे ग्वालियर के मितेन्द्र, प्रियंका के साथ सभा ली

Fri Nov 7 , 2025
ग्वालियर। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री व ग्वालियर के निवासी मितेन्द्र दर्शन सिंह इन दिनों बिहार में कांग्रेस का प्रचार कर रहे है। वह वहां विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिये सघन जनसंपर्क व सभायें कर कांग्रेस को मजबूत परिणाम देने के लिये प्रयासरत है। मितेन्द्र दर्शन सिंह को […]

You May Like