बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे ग्वालियर के मितेन्द्र, प्रियंका के साथ सभा ली

ग्वालियर। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री व ग्वालियर के निवासी मितेन्द्र दर्शन सिंह इन दिनों बिहार में कांग्रेस का प्रचार कर रहे है। वह वहां विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिये सघन जनसंपर्क व सभायें कर कांग्रेस को मजबूत परिणाम देने के लिये प्रयासरत है।

मितेन्द्र दर्शन सिंह को कांग्रेस आलाकमान ने कई विधानसभा सीटों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में काम की जिम्मेदारी सौंपी है। वह वहां लगातार सभायें भी कर रहे हैं। उन्होंने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की स्टार नेत्री प्रियंका गांधी के साथ सभाओं में शिरकत की और उनके साथ मंच पर भी रहे।

Next Post

आईएएस अनीशा श्रीवास्तव ने एमपीआईडीसी में पदभार संभाला

Fri Nov 7 , 2025
ग्वालियर। 2021 बैच की आईएएस अनीशा श्रीवास्तव ने एमपीआईडीसी यानि मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम ग्वालियर चंबल संभाग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर चंबल में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like