कुक्कुट पालन केंद्र की जमीन का टेंडर तारीख आगे बढ़ी

इंदौर: स्मार्ट सिटी ने पश्चिम क्षेत्र में द्रविड़ नगर स्थित जमीन बेचने के टेंडर आगे बढ़ा दिया है. इसकी वजह यह है कि टेंडर शर्तों में कुछ त्रुटी हो गई थी.शहर के पश्चिम क्षेत्र में कुक्कुट पालन केंद्र की 6.8 हेक्टेयर जमीन बेचने के लिए टेंडर स्मार्ट सिटी ने जारी किया था. उक्त प्लॉट की न्यूनतम कीमत 380 करोड़ रुपए रखी गई है. साथ ही प्लॉट की राशि का भुगतान समय भी दो साल रखा है.

द्रविड़ नगर स्थित करीब 15 एकड़ जमीन का टेंडर करीब 1 माह पहले जारी किया गया था। 4 अप्रेल को टेंडर की अंतिम तारीख तय थी. बताया जाता है कि उक्त जमीन के लिए तीन चार  कंपनियों ने रुचि दिखाई है. प्री बीड टैंडर में कंपनियों ने टेंडर शर्तों में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता बताई है. उसमे सबसे खास बात यह है राशि के भुगतान का समय 2 साल से बढ़ाकर ज्यादा करने की बात रखी थी. स्मार्ट सिटी ने कंपनियों की प्री बीड में कुछ शर्तो को लेकर सुधार चाहा है. स्मार्ट सिटी ने उक्त बात मानते हुए टेंडर की तारीख 11 अप्रैल सीडी बढ़ा दी है.
कुछ शर्तों में बदलाव
ध्यान रहे कि स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को कुक्कुट पालन केंद्र वाला प्लाट 450 करोड़ रुपए में बिकने का अंदेशा है. इसलिए उन्होंने कुछ शर्तो में बदलाव किया है. स्मार्ट सिटी ने उक्त जमीन की कीमत कम से कम 380 करोड़ रुपए मान कर टेंडर जारी किया है. स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांकसिंह ने टेंडर की तारीख एक हफ्ते बढ़ाने की पुष्टि की है.

Next Post

भैंसदेही में ठेकेदार यूनियन का गठन

Mon Apr 7 , 2025
भैंसदेही।भैंसदेही नगर के समस्त कांट्रेक्टरों ने यूनियन का गठन किया है, जिसमे सभी ठेकेदारों ने सहमति जताई, यूनियन ने कांट्रेक्टर यूनियन का अध्यक्ष वासुदेव मालवीया, उपाध्यक्ष महादेव धोते , सचिव संतोष मालवीया को चुना गया ,यूनियन ने बताया कि बैठक कर एक जुट होने का मुख्य कारण यह बताया कि […]

You May Like

मनोरंजन