
शहडोल। जिले में लापता बस कंडक्टर का शव शनिवार दोपहर सोन नदी में मिला। मछली पकड़ने गए मछुआरों ने झाड़ियों में फंसे शव को देखा तो इसकी सूचना पपौंध पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान ग्राम सपटा निवासी अभिषेक मिश्रा के रूप में हुई है, जो 13 जुलाई से लापता थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। शव की पहचान के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
