ताला तोड़कर किसान के घर से सिलेंडर उड़ाया, मरही माता मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम


मुलताई: नगर के राजीव गांधी वार्ड में एक किसान के खेत में स्थित मकान से अज्ञात चोरो द्वारा गैस सिलेंडर चोरी कर लिया, वहीं मरही माता मंदिर में भी चोरी का प्रयास किया। बताया जाता है राजीव गांधी वार्ड निवासी रूपनारायण पवार के खेत में स्थित मकान में अज्ञात चोरों ने मंगलवार की देर रात खेत में स्थित मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने वहां से एक गैस सिलेंडर चुरा लिया।

चोरों ने घर के अंदर रखा अन्य घरेलू सामान भी बिखेर दिया, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वे कीमती सामान की तलाश में थे। वहीं चोरों ने श्री मरही माता मंदिर को भी निशाना बनाने की कोशिश की। उन्होंने मंदिर का ताला तोड़ने का प्रयास किया,लेकिन सफल नही हो सके।
पीड़ित रूपनारायण पवार ने बताया कि मकान और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है।

Next Post

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर आरआर के खिलाफ पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Wed May 27 , 2026
न्यू चंड़ीगढ़ 27 मई (वार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। […]

You May Like