सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर आरआर के खिलाफ पहले गेंदबाजी का किया फैसला

न्यू चंड़ीगढ़ 27 मई (वार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद कमिंस ने कहा हमने बाद में काफी अच्छी क्रिकेट खेली है। हम अपनी गेंदबाजी को जितना हो सके सिंपल रखना चाहेंगे। वो अपनी स्ट्रेंथ पर खेलेंगे। दबाव से हमें दिक्कत नहीं होती है। इस मैदान में रन चेज करना ज्यादा बेहतर रहा है। प्रफुल्ल हिंगे की टीम में वापसी हुई है।

वहीं आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा कि हम भी टॉस जीतते तो गेंदबाजी ही करते, क्योंकि रन चेज के लिए यह मैदान काफी अच्छा रहा है। यह काफी अच्छा ग्राउंड रहा है। हमने रन चेज और डिफेंड दोनों किए हैं। अब हमारे पास जीतने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मैं अपनी टीम के परफॉर्मेंस से खुश हूं। अगर हम अपने पोटेंशियल के हिसाब से खेलते हैं, तो शाानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।। जाडेजा टीम में आए हैं और शुभम दुबे इम्पैक्ट प्लेयर होंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

राजस्थान रॉयल्स (एकादश) : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डॉनोवन फ़रेरा, दासुन शानका, रवींद्र जाडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा।

सनराइजर्स हैदराबाद (एकादश):- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हाइनरिक क्लासन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे।

Next Post

खुलासा : प्रताड़ना से तंग आकर पूर्व बीएसएफ जवान ने की थी खुदकुशी

Wed May 27 , 2026
जबलपुर: महिला की प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर पूर्व बीएसएफ जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। कटंगी पुलिस ने मर्ग जांच और कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया नगर परिषद कटंगी में एलडीसी […]

You May Like