पंचांग 08 अक्टूबर 2025:-
रा.मि. 16 संवत् 2082 कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा बुधवासरे प्रात: 7/29 तदुपरि द्वितीया तिथौ रातअंत 5/11, अश्विनी नक्षत्रे रात 2/9, व्याघात योगे प्रात: 8/53 तदुपरि हर्षण योगे रातअंत 5/53, कौलव करणे सू.उ. 6/11, सू.अ. 5/49, चन्द्रचार मेष, पर्व- अशून्यशयन व्रत, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 08 अक्टूबर 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में स्त्री पक्ष से नवीन समाचारों की प्राप्ति होगी. सुख प्राप्त होगा. नवीन मित्र से भेंट होगी. व्यापार के क्षेत्र में यात्रा की रूपरेखा बनेगी. वर्ष के प्रारंभ में शासन सत्ता का लाभ प्राप्त होगा. शिक्षा में रूचि रहेगी. मित्रों एवं भाईयों के सहयोग से राजनीतिक लाभ प्राप्त होगा. वर्ष के अन्त में भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना पडेगा. व्यर्थ के वाद विवाद एवं मतभेद बढेंगे.
मेष ओर वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा. शिक्षा में रूचि रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है. शिक्षा में व्यवधान के कारण मानसिक परेशानी होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को मित्र एवं भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ होगा. व्यापार के क्षेत्र में यात्रा का योग है. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्र से भेंट होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना होगा.
————————————————————-
आज का भविष्य- बुधवार 08 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वाभाव से अच्छा मधुर एवं स्वविवेकी होगा, हष्ट पुष्ट एवं व्यक्तित्ववान होगा, शरीर कोमल होगा, यह अपनी मनमर्जी का मालिक होगा, बुद्धिमानी से काम करेगा, मित्रों की संख्या सीमित रहेगी, प्रवास का शौकीन होगा.
————————————————————-
मेष- मित्रों की कहासुनी का मलाल रहेगा, वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी, दूर दराज की यात्रा होगी, आर्थिक कार्यो में सावधानी रखें.
वृषभ- घर में किसी अतिथि आमन होने से व्यस्तता रहेगी, अचानक किसी अनसोचे कार्यो में सम्मिलित होना पड़ेगा, मित्रता उपयोगी रहेगी.
मिथुन- भावनाओं पर काबू रखें, नौकरी एवं राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, मन में संतोष बना रहेगा, सोचे हुये कार्यो में संदेह रह सकता है.
कर्क- एक से अधिक कार्य शुरू करने का मन बनेगा, धार्मिक कार्यो में खर्च होगा, विवादास्पद मामलों को सुलझायें, पदोन्नति का योग है.
सिंह- मेहमानों की आवाजाही रहने से व्यस्त रहेंगे, व्यापार में सावधानी रखें, कोई नवीन सुखद समाचार मिलेगा, निजी पुरूषार्थ से लाभ होगा.
कन्या- बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, व्यवसाय में सफलता मिलेगी, पारिवारिक जिम्मेदारी आ सकती है, विवादास्पद कार्यो से दूर रहना हितकर रहेगा.
तुला- सकारात्मक सोच लाभकारी रहेगी, किसी कार्य में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा, सूझबूझ से काम बनेगा.
वृश्चिक- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, परिवार में मतभेद हो सकता है, मानसिक संतुलन बनाये रखें, कामकाज के प्रति निष्ठा रहेगी.
धनु- आप जिसे घाटे का सौदा समझते हैं, उसमें लाभ होगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, कामकाज के प्रति सतर्क रहें.
मकर- अधिकारियों की अनदेखी से नुकसान होगा, साहस पराक्रम में वृद्धि होगी, अतिथि आगमन होगा, संयम से कार्य करें.
कुम्भ- कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी, सुख साधनों में वृद्धि होगी, अतिथि आगमन होगा, कोई मांगलिक कार्यो की योजना बनेगी.
मीन- अपनी गलती मानने की बजाय दूसरों को दोष देंगे, जिससे संबंध बिगड़ सकते हैं, अधिकारियों के आदेश की अवहेलना न करें.
————————————————————-
व्यापार-भविष्य:
कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा/द्वितीया को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से रूई, सूत, कपास, सूत, सन्, जूट, पाट, बारदाना, आदि के भाव में घटबढ़ रहेगी, सोना, चांदी, के भाव में उतार चढ़ाव आयेगा, भाग्यांक 2508 है.
————————————————————-
