बंगाल में दादागिरी और गुंडा राज स्वीकार्य नहीं: रिजिजू

सिलीगुड़ी, (वार्ता) केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि एक सांसद और विधायक ही नहीं, बल्कि भारत के हर नागरिक को संविधान के तहत आजादी से जीने का अधिकार है लेकिन अगर कोई ‘दादागिरी’ करता है और लोगों पर हमला करके ‘गुंडा राज’ चलाता है, तो यह स्वीकार्य नहीं है।

श्री रिजिजू ने यहां बागडोगरा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने कहा कि मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष पर कल जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में हुआ हमला निंदनीय है और लोकसभा ने पहले ही पश्चिम बंगाल सरकार को एक नोटिस भेजकर शीघ्र जवाब माँगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जवाब में देरी हुई तो विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यहां सवाल यह है कि सिर्फ एक सांसद और विधायक ही नहीं, बल्कि भारत के हर नागरिक को संविधान के तहत आजादी से जीने का अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई ‘दादागिरी’ करता है और लोगों पर हमला करके ‘गुंडा राज’ चलाता है, तो यह स्वीकार्य नहीं है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बारिश से प्रभावित दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों का दौरा करने का आदेश दिया था ताकि वे जमीनी हालात का आकलन कर सकें, प्रभावित लोगों से बातचीत कर सकें और प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रत्यक्ष रिपोर्ट सौंप सकें। उन्होंने कहा, “मैं मृतकों के परिवारों से मिलूँगा और दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी की पहाड़ियों में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करूँगा। मैं कई प्रभावित इलाकों का भी दौरा करुंगा और प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए एक रिपोर्ट तैयार करुंगा।”

 

 

Next Post

महिला मतदाताओं का निर्णायक उभार

Wed Oct 8 , 2025
सोमवार को जैसे ही बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा हुई, राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई. परंतु इस बार माहौल में एक नया आयाम स्पष्ट दिखाई दे रहा है,महिला मतदाताओं की निर्णायक भूमिका. बिहार की राजनीति में महिलाएं अब मात्र “सहायक मतदाता” नहीं रहीं, बल्कि नीतियों, अभियानों […]

You May Like