2047 की तैयारी: शहरों के विकास में बजट का पूरा उपयोग जरूरी: मनोहर लाल

भोपाल। शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आजादी के 100 वर्ष (2047) को ध्यान में रखते हुए शहरों के विकास की ठोस योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब केन्द्र और राज्य मिलकर योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन और बजट का पूरा उपयोग करें।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत, स्वच्छ भारत मिशन और शहरी परिवहन पर चर्चा हुई। मनोहर लाल ने राज्यों से योजनाओं को जमीन पर उतारने और निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने, सीवरेज, जीआई मैपिंग और किफायती आवास पर राज्य के प्रयासों की जानकारी दी।

Next Post

पूर्व सांसद शालिनी ताई पाटिल का निधन

Sat Dec 20 , 2025
मुंबई, 20 दिसंबर (वार्ता): वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद शालिनीताई पाटिल का मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ थीं और कल मुंबई के माहिम इलाके में स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस […]

You May Like