नप ने सख्ती से हटाए मुख्य मार्ग के ठेले

भैरुंदा। नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर ने सीएमओ आरपी सिंह एवं परिषद अमले के साथ नगर भ्रमण कर भोपाल-इंदौर मुख्य मार्ग सहित बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया.

इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क तक रखा सामान हटवाया गया, वहीं फल, फूल और सब्जी के ठेले लगाने वाले विक्रेताओं को हाट बाजार में शिफ्ट कराया गया. नगर में लंबे समय से दुकानों के बाहर सामान रखने और मुख्य मार्ग पर ठेले लगाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के वाहन सड़क पर खड़े होने से जाम की स्थिति बनती थी. इसे देखते हुए नपाध्यक्ष और सीएमओ ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए दुकान की निर्धारित सीमा में ही सामान रखने तथा आवागमन के लिए पर्याप्त जगह छोडऩे के निर्देश दिए. नगर परिषद की पहल पर फल, फूल और सब्जी विक्रेताओं को एक ही स्थान पर संचालित हाट बाजार में शिफ्ट किया गया.

 

 

Next Post

रेत खदान पर प्रशासन की दबिश, दो जेसीबी जब्त

Mon Nov 16 , 2026
भैरूंदा। नर्मदा नदी से हो रहे अवैध रेत उत्खनन को रोकने एसडीएम सुधीर कुशवाह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने चौरसाखेड़ी स्थित रेत खदान पर दबिश दी. नदी से रेत निकालने में लगी दो जेसीबी मशीनें मिलीं, जिन्हें प्रशासन ने जब्त कर लिया. काफी समय से नर्मदा नदी […]

You May Like