आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, चार युवकों की दर्दनाक मौत

छिंदवाड़ा:जिले के चौरई क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना सिहोरा-माचागोरा मार्ग पर कल देर शाम धनोरा गोसाई पुलिया के पास हुई, जहां दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं।

बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन युवक और दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों वाहन तेज गति से विपरीत दिशाओं से आ रहे थे। पुलिया के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी युवक सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Next Post

डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu Mar 5 , 2026
इंदौर: मल्हारगंज थाना क्षेत्र के बड़े गणपति इलाके में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.मल्हारगंज पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान […]

You May Like