ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने फारस की खाड़ी में तेल तस्करी कर रहे दो जहाजों को किया जब्त

तेहरान, 05 फरवरी (वार्ता) ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने गुरूवार को फारस की खाड़ी में ‘फारसी द्वीप’ के पास ईंधन तस्करी में शामिल दो विदेशी जहाजों को जब्त करने का दावा किया।

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस अभियान के दौरान भारी मात्रा में ईंधन और इन जहाजों पर सवार विदेशी चालक दल के पंद्रह सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। आईआरजीसी की नौसेना ने दोनों जहाजों से 10 लाख लीटर से अधिक तस्करी के इरादे ले जाया जा रहा ईंधन बरामद किया है।

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इन सभी को कानूनी कार्यवाही के लिए न्यायिक अधिकारियों को सौंप दिया है।

गार्ड्स ने यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि ये जहाज एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थे, जो पिछले कई महीनों से क्षेत्र में अवैध ईंधन तस्करी का संचालन कर रहा था। आईआरजीसी ने बताया कि इन जहाजों को पकड़ने से पहले उनकी गतिविधियों पर तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के जरिए लंबे समय तक नज़र रखी गई थी।

गौरतलब है कि ईरान दुनिया में सबसे कम ईंधन कीमतों वाले देशों में से एक है, जिसके कारण पड़ोसी देशों और समुद्री मार्गों के जरिए ईंधन की तस्करी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। आईआरजीसी अक्सर इस तरह के अभियानों को अंजाम देता है।

 

Next Post

ताइवान की सीमा के नजदीक दिखे चीनी सैन्य जहाज और विमान

Thu Feb 5 , 2026
ताइपे, 05 फरवरी (वार्ता) ताइवान के वायु क्षेत्र के पास गुरुवार को 12 चीनी विमान उड़ान भरते नजर आये जबकि क्षेत्रीय जलक्षेत्र के पास सात नौसैनिक जहाजों को देखा गया। ताइवान की रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि गुरुवार की सुबह छह बजे तक तक 12 […]

You May Like