पंचांग 05 फरवरी 2026:-
रा.मि. 16 संवत् 2082 फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी गुरूवासरे रात 1/40, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्रे रात 12/24, सुकर्मा योगे रात 1/42, वव करणे सू.उ. 6/31, सू.अ. 5/29, चन्द्रचार कन्या, पर्व- संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.
——————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 05 फरवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी, राजनैतिक लाभ होगा, वर्ष के मध्य में व्यवसाय की स्थिति मेंसुधार होगा, आय के अन्य स्त्रोतों में वृद्धि होगी, पूर्व परिचित से भेंट होगी, सफलता मिलेगी, मन में प्रसन्नता रहेगी, वर्ष के अन्त में अनावश्यक विवाद से मन खिन्न रह सकता है, स्थान परिवर्तन का योग है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, शुभ समाचार मिलेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम व उदासीनता रहेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को खानपान पर ध्यान देना पडेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को आपसी सामंजस्य के साथ काम लेना हितकर रहेगा.
——————————————————-
आज का भविष्य- गुरूवार 05 फरवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, मिलनसार, कानून न्याय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. भूमि भवन मकान आदि का सुख रहेगा. नौकरी में विशेष उन्नति होगी. खर्चीले स्वभाव का होगा. जीवन में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड सकता है पर वह बुद्धिमत्ता से उन पर विजय प्राप्त करेगा.
——————————————————-
मेष- प्रियजनों के साथ समारोह में शामिल होने का अवसरमिलेगा. समाज में सम्मान मिलेगा. व्ययभार अधिक रहेगा. किसी विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग से मन में विशेष हर्ष होगा.
वृषभ- रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों से भेंट होगी. कोर्ट कचहरी आदि से संबंधित कार्यों में यथेष्ठ सफलता मिलेगी. कार्य की समस्या हल होगी. उत्साह बना रहेगा.
मिथुन- जरूरत मन्दों की मदद करके आप खुश होगें. अधीनस्थें से विवाद की अशंका है. विद्या के क्षेत्र में उन्नति का योग है. कामकाज की रूपरेखा बनेगी. मानसिक प्रसन्नता होगी.
कर्क- किसी से अचानक मुलाकात रिश्ते में बदल सकती है. आय में वृद्धि होगी. मित्रों एवं अपने निकट व्यक्तियों के सहयोग से आपको मनचाही वस्तु मिलेगी. कामकाज पूरा होगा.
सिंह- मांगलिक कार्य में शामिल होकर प्रसन्न होंगे. विरोधियों से सावधान रहें. पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. आर्थिक एवं व्यापारिक लाभ मिलेगा.
कन्या- विवादास्पद मामले सुलझाने का प्रयास करेंगे. लेने देन में सावधानी रखें. आपकी चिन्ताओं व परेशानियों का निवारण होगा. यश प्राप्त होने का योग है.
तुला- विद्यार्थी को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है. समझादारी में लाभदायक योजना शुरू हो सकती है. पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. आर्थिक क्षेत्र में सुधार होगा.
वृश्चिक- प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने का योग है. धैर्य रखकर कार्य करने से लाभ होगा. आपके अधिकार क्षेत्र का विस्तार होगा. हितकारी व लाभदायक सूचना प्राप्त होगी.
धनु- कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. प्रियजनों से मुलाकात सुखद रहेगी. नये मित्र बनेंगे. स्त्री जाति की सलाह उपयोगी रहेगी. अतिथि आगमन का योग है.
मकर- अपने ही लोग आपके सीधेपन का लाभ उठायेंगे. बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. अनपेक्षित आगन्तुकों से धन व्यय होगा. परिश्रम सार्थक होगा.
कुम्भ- घर और आफिस में तालमेल बनाना मुश्किल होगा. मेहनत के अनुरूप लाभ में कमी होगी. इष्ट मित्रों का कुटुम्बियों से सहयोग रहेगा. यात्रा आदि में व्यय होगा.
मीन- अचानक लाभ में कमी आने से खिन्नता रहेगी. बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. आलस्य को त्यागें. परिश्रम अधिक रहेगा. व्यापारिक यात्रा में सावधानी रखें.
——————————————————-
व्यापार-भविष्य:
फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, गुड, खांड, रूई, सूत, गेहूं, जौ, चना, सरसों, तिल, तेल के भावों में तेजी होगी. वायदा विचार आज शेयर बाजारों में पिछले रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक 2859 है.
——————————————————-
