जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। एसपी के परेड ग्राउंड पहुंचने पर रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य द्वारा सलामी दी गयी, तत्पश्चात परेड प्रारम्भ हुई।अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया गया। प्लाटूनों द्वारा की गयी अलग-अलग ड्रिल, आर्म्स ड्रिल एवं यातायात प्लाटून द्वारा की गयी मैनुअल यातायात संकेत ड्रिल को देखा गया, साथ ही अधिकारी,कर्मचारियों से रस्सा कस्सी करवाई गयी।
परेड पश्चात आप पुलिस लाईन कार्यालय पहुंचे जहॉ आपको क्वाटरगार्ड में क्वाटर द्वारा सलामी दी गयी। जनरल परेड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह सहित जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी शहर,देहात सहित थानो से लगे 152 अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे।
