जबलपुर:नागरथ चौक इनकम टैक्स आफिस के पास दो घोड़े आपस में भिड़ गए और उनके बीच में लड़ाई शुरू हो गई। यह लड़ाई सड़क से शुरू हुई जो समीप के शोरूम तक जा पहुंची, जिसके चलते मौके पर अफरा तफरी और भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई।
बताया जाता है कि घोड़े लड़ते-लड़ते एक ऑटो में भी जाकर घुस गए, जिससे दो से तीन यात्री घायल हुए।
