दिवंगत ASI रामचरण का हुआ अंतिम संस्कार, सरकार देगी शहीद का दर्जा

रीवा। मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में बंधक युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमले में मृत एएसआई

रामचरण गौतम का अंतिम संस्कार आज सतना जिले के कोठी के ग्रह ग्राम पवैया में कर दिया गया। वह पुलिस की

25वीं बटालियन में कार्यरत थे। इधर,आज सीएम मोहन यादव ने दिवंगत गौतम को शहीद का दर्जा देने और परिवार को एक करोड़ की राशि देने का ऐलान किया है। इस बीच मृत एएसआई को अंतिम विदाई मऊगंज मे रीवा कमिश्नर बीएस जामोद और डीआईजी रीवा जोन साकेत पाण्डेय के साथ कलेक्टर एसपी मऊगंज ने दी ।वहीं

गृह ग्राम मे अंतिम संस्कार मे सतना पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता. कलेक्टर सतना सतीश कुमार और राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी मौजूद रहे।

Next Post

सिवनी : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun Mar 16 , 2025
  सिवनी नवभारत सिवनी जिले के बिनेकी गांव के तालाब के पास एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।     मृतक की पहचान नेतराम धर्मक (45) के रूप में हुई है। वह अपने गांव […]

You May Like