पंचांग 27 फरवरी 2026:-
रा.मि. 08 संवत् 2082 फाल्गुन शुक्ल एकादशी भृगुवासरे रात 9/58, आद्र्रा नक्षत्रे दिन 10/29, आयुष्मान योगे रात 7/34, वणिज करणे सू.उ. 6/16, सू.अ. 5/44, चन्द्रचार मिथुन रात 3/30 से कर्क, पर्व- आमलकी एकादशी व्रत, रंगभरी एकादशी, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.
—————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 27 फरवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में मित्रों और भाईयों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, मान प्रतिष्ठा बढेगी, वाहन का सुख मिलेगा, राजनैतिक क्षेत्र में वृद्धि होगी, धन संकट का सामना करना पडेगा, शिक्षा में व्यवधान आयेगा, वर्ष के अन्त में व्यापार में प्रगति होगी, कार्यप्रणाली लेखन और साहस में सफलता मिलेगी, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख मिलेगा, राजनैतिक कार्यो में असुविधाओं का सामना करना पडेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को लेखन अध्ययन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पराक्रम का सामना करना होगा, मकर ओर कुंभ राशि के व्यक्तियों का कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को जायजाद संबंधी कार्यो में परेशानी होगी, मतभेदों में वृद्धि होगी.
—————————————————
आज का भविष्य- शुक्रवार 27 फरवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, दुबला पतला किन्तु लम्बे कद का होगा, इनकी शिक्षा अच्छी होती है, लेखन अध्ययन कार्य में सफलता मिलेगी, आय के एक से अधिक साधन रहेगें, नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, दायित्वों की पूर्ति होगी, माता पिता का भक्त होगा.
—————————————————
मेष- तरक्की का अवसर है, जिसे आप चाहते हैं उससे मन की बात कह दें, नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, शुभ समाचार मिलने का योग है.
वृषभ- अनुभवी लोगों का साथ सुखद रहेगा, कार्यो को इच्छित सफलता प्राप्त होगी, सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा, राजकीय सहयोग से शत्रु बाधा दूर होगी.
मिथुन- घरेलू कार्य पूरा करने में व्यस्त रहेगे, कार्य स्थल पर माहौल अनुकूल रहेगा, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, सामाजिक कार्यो में रूचि रहेगी.
कर्क- बातचीत में सावधानी रखें, धैर्य से काम लें, अनावश्यक खर्च से चिन्ता होगी, किसी उत्सव आदि में शामिल होने का योग है, मनोरंजन के कार्यो में सफलता मिलेगी.
सिंह- जीवनसाथी की भावनाओं पर ध्यान दे, पुराना विवाद पक्ष में सुलझेगा, पारिवारिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें.
कन्या- योजना लागू करने का सही समय है, नये संपर्को से लाभ होगा, आकस्मिक धन लाभ का योग है, पारिवारिक कार्यो में सफलता मिलेगी.
तुला- जीवनसाथी की मदद से मुश्किल राह आसान होगी, बुजुर्गों का ध्यान रखें, सुख, ऐश्वर्य आदि की प्राप्ति हो सकती है, प्रवास का योग है.
वृश्चिक- सामाजिक जीवन में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, प्रियजन की मुलाकात सुखद रहेगी, शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगी, जधनु जायजाद का सुख मिलेगी.
धनु- आफिस की परेशानी से कार्य प्रभावित होगा, आवेश में फैसला गलत होगा, विरोधी पक्ष के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है.
मकर- मित्रों के साथ समय मौजमस्ती में बीतेगा, माता पिता से सहयोग मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखद एवं आनंददायक रहेगा, लाभ का योग है.
कुम्भ- भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, प्रियजन की मदद से कार्य पूरे होगें, लंबित कार्यो को पूरा करना ही हितकर रहेगा, अनावश्यक व्ययभार न बढ़ायें.
मीन- मधुरवाणीं से सबका दिल जीत लेगें, प्रापर्टी का विवाद हल होगा, धार्मिक कार्यो में यश, सम्मान मिलेगा, मित्रता उपयोगी रहेगी.
—————————————————
व्यापार-भविष्य:
फाल्गुन शुक्ल एकादशी को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, सूत, वस्त्र, नारियल, सुपारी, मेवा, सोना, चांदी, लोहा, तांबा व शेयर के भाव में मंदी होगी. भाग्यांक 2499 है.
—————————————————
