नरवई से शुरू हुई आग दूसरे खेतों तक पहुंची

सतना :मैहर जिले के परसोखा गांव में दोपहर के समय खेतों में भीषण आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते करीब 10 एकड़ क्षेत्र में फैली नरवाई (फसल अवशेष) को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास खड़ी फसलों को भी खतरा पैदा हो गया।किसान मोतीलाल पटेल ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की और तेजी से फैल गई। इस घटना में मोतीलाल तिवारी, श्यामलाल पटेल, भगरथी पटेल और गयाप्रसाद चौरसिया सहित कई किसानों के खेत प्रभावित हुए, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।

आग लगने की सूचना मिलते ही एक सीमेंट फैक्ट्री की निजी फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। स्थानीय किसानों ने भी अपनी मोटरों से पानी डालकर आग पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़े नुकसान को टाल दिया गया। हालांकि, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ खड़ी फसलों को आंशिक क्षति हुई है। फिलहाल, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
सुपर मार्केट में लगी आग
मैहर के घंटाघर इलाके में स्थित राजा सुपर मार्केट में मंगलवार शाम करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। पंजाबी गुरुद्वारे के पास मौजूद इस दुकान में आग भड़कते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी की जान गई। हालांकि, दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के दौरान आसपास के दुकानदारों और वहां मौजूद लोगों में काफी डर का माहौल बना रहा।

Next Post

है जवानी तो इश्क होना है: दो पत्नियां, एक पति और ढेर सारी कन्फ्यूजन, क्या हिट होगी वरुण धवन की नई फिल्म

Wed Apr 15 , 2026
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। यह फिल्म गोविंदा की पुरानी फिल्मों की याद दिलाती है। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का पहला लुक […]

You May Like