मंदिर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सामान के साथ आरोपी अरेस्ट

छतरपुर। थाना सरवई पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी रमेश पाराशर निवासी ग्राम पाठा, थाना खरेला, जिला महोबा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी गए पांच पीतल के छोटे-बड़े घंटे, जिनकी कीमत करीब 6000 रुपए है, बरामद किए गए।

कछवारे स्थित मंदिर से घंटों की चोरी की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर टीम बनाकर जांच शुरू की। साक्ष्य व गवाहों के बयान के आधार पर संदिग्धों की तलाश की गई और सफलता हाथ लगी।

Next Post

बहनों ने विधायक सिद्धार्थ को बांधी राखी

Sun Aug 10 , 2025
रीवा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विश्राम गृह त्योंथर में सैंकड़ों बहनों ने विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बहन बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान, सुरक्षा व शिक्षा सुनिश्चित करना हर परिवार और […]

You May Like

Play sound