
खंडवा। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देश पर जिले में अवैध गोवंश परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। थाना हरसूद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पिकअप वाहन एमपी 12 जेडी 9302 से दो केड़े (कीमत 15 हजार रु.) बरामद कर चालक जसबंत पिता लालसिंह पवार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ म.प्र. गोवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ।
वहीं 18 सितंबर को थाना खालवा पुलिस ने ग्राम धामा में छापामार कार्रवाई कर 26 गाय और 1 केड़ा (कीमत 90,500 रु.) जब्त किए। आरोपियों रमसु, छोटेलाल, फुलचंद, नैनसिंह, लालसिंह और हजारिया को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
कुल 29 गौवंश जब्त कर गौशाला भेजे गए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हरसूद निरीक्षक राजकुमार राठौर, प्रआर लोकेश हिरवे, थाना प्रभारी खालवा जगदीश सिंधिया और सउनि रुपसिंह चौहान की सराहनीय भूमिका रही।
