दस्सीलाल हत्याकांड: तीन गिरफ्तार 

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत जोधपुर पड़ाव में ढोलक वादक दस्सीलाल की चाकू से वार कर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अति. पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि जोधपुर पड़ाव निवासी 47 वर्षीय दस्सीलाल बसोर पेशे से ढोलक वादक था। वे अपने बेटे मोनू बसोर के साथ विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में ढोलक बजाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। चार मई को भी पिता-पुत्र पाटन में एक शादी समारोह में गए थे। काम खत्म कर वे देर रात घर लौटे और थकान के कारण गहरी नींद में सो गए थे। रात करीब 2:30 बजे दस्सीलाल की पत्नी लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहाँ पहुँचे थे और महिला को अकेला देख उसके साथ छेड़खानी करने लगे। महिला के शोर मचाने पर दस्सीलाल और उनका बेटा मोनू तुरंत मदद के लिए बाहर भागे। जब दस्सीलाल ने युवकों का विरोध किया और उन्हें वहाँ से जाने को कहा, तो आरोपी भड़क गए। एक युवक ने पास रखा धारदार चाकू निकाला और दस्सीलाल के शरीर पर कई वार कर दिए थे। दस्सीलाल को मेडिकल कॉलेज पहुँचाया था, लेकिन घाव गहरे होने के कारण इलाज के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ की। सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले । संदेहियों शुभम पाण्डेय पाण्डेय (24) निवासी शास्त्रीनगर थाना तिलवारा, शरद बर्मन पिता मुकेश बर्मन (21) निवासी दुर्गा नगर भटौली थाना ग्वारीघाट, 17 वर्षिय बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिन्होने पुराने विवाद का बदला लेने के लिए घटना कारित करना स्वीकार किये सभी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 2 बटनदार चाईना चाकू, एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल एवं घटना दौरान आपस में बातचीत के लिए उपयोग किये गये 2 मोबाइल फोन को जप्त किया गया ।

फरारी के दौरान चाकू मारकर लूटा था मोबाइल

पूछताछ दौरान तीनों ने भागते समय गढ़ा रेल्वे स्टेशन के सामने जंक्शन ढाबा के पास खडे 2 लडको से रूपयों की मांग की, नहीं देने पर चाकू मारकर उनका मोबाइल छीनना स्वीकार किये जिनके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल भी जप्त करते हुये तीनों को उपरोक्त दोनों प्रकरणो में विधिवित गिरफ्तार किया गया।

Next Post

मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका पर अंतिम सुनवाई निर्धारित

Thu May 7 , 2026
जबलपुर। केंद्रीय मंत्री शिवराज के बेटे के द्वारा दायर मानहानि के मामले में भोपाल जिला न्यायालय ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को समन जारी किये थे। जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में राहुल गांधी की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की […]

You May Like