युवती की मौत के बाद युवक ने भी तोड़ा दम

सीहोर।सिद्दीकगंज थाना परिसर में 13 सितंबर को जहर खाने वाले युवक ने युवती की मौत के तीसरे दिन सोमवार रात भोपाल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मंगलवार को पीएम के बाद गृहग्राम नीलबड़ में पुलिस की मौजूदगी मेें अंतिम संस्कार किया गया.

गौरतलब है कि नीलबड़ निवासी 22 वर्षीय देवेंद्र कुमार का धार जिले के तितला थाना क्षेत्र के बोड़बाई की 18 वर्षीय वंशिका के साथ प्रेम प्रसंग था. इन दोनों ने 13 सितंबर को सिद्दीकगंज थाना परिसर में जहर खा लिया था. जिनको हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया था. वंशिका की 14 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि देवेंद्र ने 15 सितंबर की रात को दम तोड़ दिया. हमीदिया अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया. मंगलवार को देवेंद्र का अंतिम संस्कर नीलबड़ में किया गया। थाना परिसर में हुए इस पूरे घटनाक्रम से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. पहला तो यही कि ऐसी क्या वजह रही जो युवक, युवती ने दूसरी जगह की बजाए थाने में ही जहर खाया. पुलिस अब पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कह रही है. जिससे जहर खाने के वास्तविक कारण सामने आए और यदि किसी की लापरवाही है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके. उधर परिजन भी इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पुलिस प्रशासन से कर रहे हैं.

 

Next Post

सड़कों पर बेजा कब्जों से राहगीर व नागरिक परेशान

Wed Sep 17 , 2025
बुधनी।नगर के बीचों बीच से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़े होने पर सड़क पर जाम की समस्या दिन बा दिन बढ़ती जा रही है. नगर में नर्मदापुरम और सलकनपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों ओर खड़े भारी वाहनों […]

You May Like