सड़कों पर बेजा कब्जों से राहगीर व नागरिक परेशान

बुधनी।नगर के बीचों बीच से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़े होने पर सड़क पर जाम की समस्या दिन बा दिन बढ़ती जा रही है. नगर में नर्मदापुरम और सलकनपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों ओर खड़े भारी वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है जिसके कारण सड़क हादसों में बढ़ोत्तरी हो रही है.
गौरतलब है कि नगर में ओवर ब्रिज से नर्मदा ब्रिज तक नर्मदापुरम जाने वाले मार्ग पर प्रतिदिन दर्जनों बड़े वाहन सड़क किनारे खड़े देखे जा सकते हैं. सड़क पर खड़े इन वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. तो वहीं नगर में मु य मार्ग पर जगह-जगह सड़कों पर अतिक्रमण पैर पसार रहा है. खासतौर पर लाई ओवर के ऊपर, ओवरब्रिज, रेहटी रोड़, महाराणा प्रताप तिराहा, माता मंदिर, जिला सहकारी बैंक, कन्या हाईस्कूल, बैंक ऑफ इंडिया, तहसील कार्यालय, एचडीएफसी बैंक सहित कई जगह सड़कों पर अतिक्रमण होने पर जाम की स्थिति निर्मित होती है. फ्लाई ओवर पर तो बस और ऑटो वालों ने बस स्टैंड ही बना लिया है जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं.
वहीं दूसरी ओर ओवर ब्रिज से छैघरा तक मुख्य मार्ग धूल और मिट्टी में दबा होने पर काफी संकरा हो गया है.बारिश होने पर सड़क फिसलन भरी हो जाती है. इस मामले में नागरिकों का कहना है कि नगर के मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया जाना चाहिए.जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.
एसडीएम दिनेश सिंह तोमर ने कहा कि समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा. सड़कों पर खड़े वाहनों को हटवाया जाएगा.

Next Post

दिन दहाड़े जेवरात व नगदी ले गए चोर

Wed Sep 17 , 2025
सीहोर. जिले के इछावर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सिराड़ी के दो घरों से चोर दिन- दहाड़े लाखों रुपए का सोना व नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है. जिले में एक बार फिर चोरों ने धमाल मचाना शुरू […]

You May Like