
शुजालपुर। शुजालपुर के एक व्यापारी द्वारा राजगढ़ जिले में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि वह अपने ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था, इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया.
जानकारी के अनुसार घटना राजगढ़ जिले के चोमा गांव के पास की है, जहां व्यापारी का शव एक कुएं की मुंडेर पर लटका मिला. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि उसने कुएं की मुंडेर पर लगे लोहे के सरिए से गमछा बांधकर फं दा लगा लिया, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मौके से पुलिस ने मृतक की बाइक एमपी 42 जेड जी 1453 और एक बैग भी बरामद किया है, मृतक की पहचान शुजालपुर मंडी बस स्टैंड क्षेत्र में होटल संचालित करने वाले विजय केवट 34 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपने ससुराल सुठालिया, राजगढ़ में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था. सूचना मिलते ही पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा तैयार किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया, फि लहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
