भोपाल। राजधानी में भारत और पाकिस्तान के फाइनल क्रिकेट मैच को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. भोपाल में सुरक्षा की दृष्टि से करीब 1500 जवानों की तैनाती रहेगी. रविवार को एशिया कप का फाइनल मैच भारत पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें फाइनल में पहुंच चुकी है. भारत ने इस सीरिज में इससे पहले पाकिस्तान को 2 बार शिकास्त दी है. मैच के दौरान भोपाल में किसी तरह के विवाद की स्थिति न बनें. इसके लिए मोबाइल टीम भी लगातार गश्त पर रहेंगी. इसके साथ ही क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जाएगी. फेस्टिव सीजन के बीच होने वाले इस हाई वोल्टेज मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. पुलिस ने इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है. शहर में 500 अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे. सभी डीसीपी से संवेदनशील इलाकों की सूची मांगी गई है. संबंधित थानों की टीम लगातार इलाकों में गश्त पर रहेगी, क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल टीम लगातार और उनके आसपास फोर्स तैनात गश्त करेगी. वहीं, पुलिस कंट्रोल रूम में बैठा अमला सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखेगा. पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि एक ही जगह पर भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जाएगी. मैच देखने के लिए अगर कहीं बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है, वहां पुलिस जवान तैनात रहेंगे.
