विकसित भारत थीम पर प्रतियोगिताएं और वृक्षारोपण

इटारसी। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय पॉलीटेक्निक संस्था में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों के लिए विकसित भारत थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्राचार्य आरके चोलकर के संरक्षण में चित्रकला, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता और सेमिनार आयोजित हुए। विभागाध्यक्ष श्रीमती विद्यावती सूर्यवंशी व श्रीमती पल्लवी नरवरे के नेतृत्व में सभी गतिविधियां सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं। शैक्षणिक स्टाफ के सहयोग से छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान के तहत स्वच्छता व वृक्षारोपण को भी विशेष महत्व दिया गया। विद्या वन में कर्मशाला के सामने पुत्रजीवा, सीताफल, बेलपत्र, कदम व बादाम के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष विकास सिद्धू, रामकुमार उईके और श्रीमती नरवरे उपस्थित रहे। यह आयोजन छात्रों में कौशल विकास के साथ पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दे रहा है।

 

Next Post

ऑपरेशन माफिया: सागौन तस्करों पर कार्रवाई, दो दिन में 6 दुकानें सील

Sun Sep 28 , 2025
इटारसी। सामान्य वनमंडल अंतर्गत सागौन तस्करों और माफियाओं के खिलाफ वन विभाग ने ‘ऑपरेशन माफिया’ नामक विशेष अभियान की शुरुआत की है। सीसीएफ अशोक कुमार और डीएफओ मयंक गुर्जर के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान ने जिले के सागौन कारोबारियों में खलबली मचा दी है। पहले दिन की […]

You May Like