स्पाइसजेट को पहली तिमाही में 238 करोड़ का नुकसान

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 238 करोड़ रुपये की नुकसान हुआ है।

कंपनी शुक्रवार को पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उसका नेटवर्थ एक साल पहले के 2,398 करोड़ रुपये नकारात्मक की तुलना में जबरदस्त सुधार के साथ 446 करोड़ रुपये सकारात्मक हो गया है। हालांकि अनुपयुक्त विमानों और सेवायें फिर से शुरू करने पर होने वाले व्यय के कारण 238 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 150 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। तिमाही के दौरान उसका परिचालन घाटा 78 करोड़ रुपये रहा। हर उपलब्ध सीट किलोमीटर पर उसकी औसत कमाई 4.74 रुपये रही।

कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि इस तिमाही के परिणाम भू-राजनैतिक अस्थिरता, प्रतिबंधित हवाई मार्ग और आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं के कारण प्रभावित रहे। बेड़े की विश्वसनीयता बढ़ाने, लागत कम करने और नेटवर्क विस्तार के लिए हम निर्णायक कदम उठा रहे हैं।उन्होंने देश में तेजी से बढ़ते विमानन बाजार के मद्देनजर विश्वास व्यक्त किया कि आने वाली तिमाही में कंपनी मजबूती के साथ वापसी करेगी।

 

Next Post

गेहूं मजबूत, चावल नरम, खाद्य तेल-चीनी महंगी, दालों में घट-बढ़

Fri Sep 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के दाम में नरमी रही जबकि गेहूं में तेजी का रुख रहा। खाद्य तेलों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गयी। चीनी में भी मजबूती रही। दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा। विदेशों में मलेशिया के बुरसा […]

You May Like