
सिरोंज, सिरोंज पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपी से 7.36 ग्राम ब्राउन शुगर पाउडर कीमती करीब 70 हजार रुपये बरामद किया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मुखबिर सूचना पर थाना सिरोंज पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सारिक कुरैशी उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड 15, नकास गली सिरोंज को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से 7.36 ग्राम ब्राउन शुगर पाउडर कीमती करीब 70 हजार रुपये बरामद की गई. इस पर थाना सिरोंज में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक विमलेश कुमार राय, उपनिरीक्षक राजेश दोहरे, प्रधान आरक्षक गोविंद, प्रधान आरक्षक सुनील गंधर्व, आरक्षक शशांक पाठक, आरक्षक विष्णु तोमर, आरक्षक अरुण, आरक्षक बाबूलाल, आरक्षक रवि की सराहनीय भूमिका रही.
