पंचांग 22 अप्रैल 2026:-
रा.मि. 02 संवत् 2083 वैशाख शुक्ल पंचमीं बुधवासरे प्रात: 5/47 तदुपरि षष्ठी तिथौ रात 3/27, आद्र्रा नक्षत्रे रात 2/42, अतिगण्ड योगे दिन 1/28, बालव करणे सू.उ. 5/37, सू.अ. 6/23, चन्द्रचार मिथुन, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.
———————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 22 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में विशेष परिश्रम करना होगा. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग रहेगा. आर्थिक लाभ होगा. व्यर्थ वाद विवाद रहेगा. मित्र के कारण कार्यो में बाधाओं का सामना करना पड़़ेगा. वर्ष के मध्य में मतभेद रहेगा. पारिवारिक परेशानी में वृद्धि होगी. मान सम्मान के प्रतिसतर्क रहें. स्वजनों से मतभेद होगा. शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी. वर्ष के अन्त में शासन सत्ता का लाभ होगा. व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ मिलेगा. सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु वर्ग से कष्ट होगा, चिन्ता रहेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को स्थिति में सुधार होगा. शिक्षा में सफलता मिलेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में रूचि रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को सहयोग रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा. मानसिक चिन्ता रहेगी.
———————————————————————-
आज का भविष्य – बुधवार 22 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक शांतिप्रिय स्वाभाव का होगा, इनकी प्रगति नौकरी के माध्यम से होगी, माता पिता के भक्त होते हैं, धार्मिक आस्था रहती है, जन्म स्थान के पास ही उन्नति एवं भाग्योदय होगा.
———————————————————————-
मेष- धर्म एवं आध्यात्मिकता की ओर रूझान रहेगी, यश प्राप्त होगा, प्रियजनों का सहयोग बना रहेगा, नवीन कार्यो की पूर्ति होगी, माता पिता की चिन्ता होगी.
वृषभ- परिजनों के सुखद दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने में केन्द्रित होगा, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, व्यवसाय में अश्शांति हो सकती है.
मिथुन- मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी. व्यवसायिक कार्यो में खर्च होगा, परिश्रम अधिक होगा, धार्मिक कार्यो के बनने का योग है.
कर्क- इच्छित कार्यो में सफलता मिलेगी, मनोरंजन एवं उत्सव आदि के कार्यो में खर्च होगा, आलस्य से बचना चाहिये, पुराना पैसा प्राप्त होगा.
सिंह- भविष्य संबंधी कुछ चिन्तायें मन पर प्रभावी रहेंगी, अचल संपत्ति क्रय पर विचार होगा, जोखिम आदि से दूर रहेंगे, जल्दबाजी न करना हितकर रहेगा.
कन्या- संतान संबंधी कोई सुखद समाचार मिलेगा, परिचितों का सहयोग रहेगा, उचित मार्गदर्शन मिलेगा, सुख श्शांति बनी रहेगी.
तुला- व्यवसाय में सफलता हेतु नवीन प्रयास होंगे, पारिवारिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, आरोग्य सुख बना रहेगा, लाभदायक काम बनेगा.
वृश्चिक- मन धनागम की युक्तयों की ओर केन्द्रित होगा, कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद संभव है, आत्म विश्वास बना रहेगा, साहस बढ़ेगा.
धनु- आलस्य का त्याग करें, जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे, अनसोचे कार्य होने से सहयोग मिलेगा.
मकर- मन पर नियंत्रण रखकर अपने कत्र्तव्यों के प्रति केन्द्रित हों, मन ढेर सारे पूर्वाग्रह से प्रभावित होगा, ज्ञात भय एवं चिन्ता दूर होगी, मित्रों का सहयोग रहेगा.
कुम्भ- कार्यो में विलंब होगा, कुछ नई सामाजिक व्यस्ततायें, सामने आयेंगी, महत्पूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी, मानसिक चिन्ता रहेगी, कार्यो की रूपरेखा बनेगी.
मीन- मानसिक संतुष्टि रहेगी, यश प्राप्त होगा, मनोरंजन के कार्यो में व्यय होगा, आर्थिक यात्रा का योग बनेगा.
———————————————————————-
व्यापार भविष्य-
वैशाख शुक्ल पंचमीं/षष्ठी को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से रूई, सूत, कपास, सन् जट, पाट, बारदाना आदि के भाव में घटबढ़ रहेगी, सोना, चांदी, के भाव मेंउतार चढ़ाव आयेगा, भाग्यांक 2508 है.
———————————————————————-
