राजनीतिक रंजिश में बुजुर्ग को मारी गोली, लगाए विपक्षी पार्टी पर आरोप

ग्वालियर। पंचायत चुनाव में हुए झगड़े को लेकर चल रहे पुराने विवाद में ग्वालियर में एक बुजुर्ग को गोली मारकर घायल किया गया है. बुजुर्ग घर से बीड़ी लेने के लिए निकला था और लौटते समय तीन लोगों ने रास्ते में उसे गोली मार दी जिसमें जांघ में गोली लगने से बुजुर्ग घायल हुआ है. इलाज के लिए ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी हरकत में आई और फायरिंग करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

मामला ग्वालियर के आंतरी थाना क्षेत्र का है यहां ग्राम बडेरा भारस के पास रहने वाले बेताल सिंह अपनी मोटरसाइकिल से गांव के पास बने स्कूल के पास से गुजर रहे थे तभी रास्ते में उन्हें श्यामवीर, यशवीर और जनवेद ने घेर लिया और गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी जिसमें बेताल सिंह के जांघ में गोली लगी है. गोली लगने के बाद बेताल सिंह जहां अपनी बाइक से गिर पड़े तो वहीं आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से भाग खड़े हुए. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बेताल सिंह को ग्वालियर स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है. घायल बेताल सिंह का कहना है कि पंचायत चुनाव के दौरान उनके भतीजे के साथ भी मारपीट हुई थी और पुलिस से भी शिकायत की थी. इसी रंजिश का बदला लेने के लिए उन पर फायरिंग हुई है. वही मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि जब तक वे घटनास्थल पर पहुंचे घायल ग्वालियर के लिए रवाना हो चुका था इनका गांव के पास ही रहने वाले कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है. घायल का ट्रॉमा सेंटर में इलाज किया जा रहा है और पुलिस पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

Next Post

दिन में धूप, शाम को झमाझम बरसे बादल

Thu Sep 11 , 2025
मानसून सीजन में अब तक 1081.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड   जबलपुर। मौसम प्रणालियों के असर से एक बार फिर मानसूनी प्रणालियां सक्रिय हो गई। गुरूवार को सुबह से धूप खिली रही। दिनभर सूर्यदेव तमतमाये रहे। गर्मी का भी एहसास हुआ। शाम ढलते ही मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश […]

You May Like