जेल में रक्षाबंधन: बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, भावुक हुआ भाई-बहन का मिलन

खुरई। उपजेल में रक्षाबंधन के पर्व पर भावुक नज़ारे देखने को मिले, जब बहनें दूर-दराज़ क्षेत्रों से आकर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं। सुबह से ही बहनों की टोलियां उपजेल पहुंचने लगीं और भाइयों से मिलकर उनकी आंखें नम हो गईं, जबकि भाई रक्षासूत्र पाकर प्रफुल्लित दिखे। बहनों ने भाइयों से नेक राह पर चलने का वचन लिया। जेलर बृजेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी आगंतुकों के लिए संपूर्ण व्यवस्था की, जिससे किसी को असुविधा न हो और सभी की सहजता से मुलाकात हो सके। महिला व पुरुष प्रहरी व्यवस्था संभालते नजर आए। एक बहन ने बताया कि रक्षाबंधन की परंपरा इंद्र-इंद्राणी की कथा से जुड़ी है, जिसमें इंद्र ने रक्षासूत्र के बल पर युद्ध में विजय पाई। तब से यह पर्व भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक बन गया है, जिसमें बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना करती हैं।

Next Post

हर्षोउल्लास के साथ मना रक्षाबंधन का पर्व 

Sat Aug 9 , 2025
सिंगरौली। ऊर्जाधानी में हर्षोउल्लास के साथ भाई-बहनों के अटूट प्यार, स्नेह का पर्व रक्षाबंधन मनाया गया। वही दूर-दूर से भाई-बहन घर पहुंच रक्षासूत्र बंधवाया। ऊर्जाधानी में आज इसे समझो ना रेशम का तार भैया, मेरी राखी का मतलब है प्यार भैया। इसे समझो ना रेशम का तार भैया, मेरी राखी […]

You May Like