शुभमन गिल ने ठोके रिकॉर्डतोड़ 269

बर्मिंघम, (वार्ता) कप्तान शुभमन गिल (269) के रिकॉर्डतोड़ दोहरे शतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन गुरूवार को 587 रन का विशाल स्कोर बना लिया। इंग्लैंड ने इसके जवाब में स्टंप्स तक तीन विकेट खोकर 77 रन बना लिए।

दूसरा दिन पूरी तरह गिल और भारत के नाम रहा। पहले 587 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के तीन अहम विकेट भी भारत ने चटका दिए। हालांकि दिन का खेल समाप्त होने तक हैरी ब्रूक और जो रूट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई। तीसरे दिन का खेल भारतीय गेंदबाजों के ऊपर निर्भर करेगा वहीं इंग्लैंड की टीम की उ्म्मीदें ब्रूक और रूट पर निर्भर करेंगी। स्टंप्स के समय रुट 18 और ब्रुक 30 रन पर नाबाद थे।

आकाश दीप ने अपने दूसरे ही ओवर में आज लगातर दो गेंदों पर पहले बन डकेट और फिर ऑली पोप को पवेलियन का रास्ता दिखाया और फिर सिराज ने ज़ैक क्रॉली को पवेलियन लौटाया। तीनों ही बल्लेबाज़ स्लिप में लपके गए।

हालांकि आज का दिन भारतीय.कप्तान शुभमन गिल के नाम रहा जिन्होंने 509 मिनट क्रीज पर रहकर 387 गेंदों का सामना किया और 269 रनों की पारी में 30 चौके और तीन छक्के लगाए। रवींद्र जडेजा ने 89 और वाशिंगटन सुंदर ने 42 रनों का योगदान दिया । गिल ने जडेजा के साथ 203 रनों की जबरदस्त साझेदारी की और फिर सुन्दर के साथ सातवें विकेट के लिए 144 रन जोड़े।

गिल को चायकाल के बाद जोश टंग ने पोप के हाथों कैच कराया। गिल टीम के 574 के स्कोर पर आउट हुए। भारत ने उसके बाद बचे दो विकेट १३ रन जोड़कर गंवा दिए और उसकी पारी 587 रन पर सिमट गयी।

इंग्लैंड की तरफ से शोएब बशीर ने 167 रन पर तीन विकेट लिए जबकि क्रिस वोक्स और टंग ने दो-दो विकेट हासिल किये।

Next Post

नौरी ने टियाफो को हराया, सिएरा से हाकर बौल्टर हुए टूर्नामेंट से बाहर

Fri Jul 4 , 2025
लंदन, (वार्ता) ब्रिटेन के स्टार कैमरून नौरी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले में फ्रांसेस टियाफो को हराकर विंबलडन के तीसरे दौर में जगह बना ली है। ब्रिटेन के नंबर एक खिलाड़ी नौरी ने बुधवार को खेले गये मुकाबले में अमेरिका के टियाफो के खिलाफ 4-6, […]

You May Like